• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

88 विजेताओं ने जीती पुरुस्कार की राशि करीब 6 हजार प्रतिभागी हुए अब तक शामिल

by Manish Gautam Chiefeditor
June 8, 2023
in कटनी
0
88 विजेताओं ने जीती पुरुस्कार की राशि करीब 6 हजार प्रतिभागी हुए अब तक शामिल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*”कटनी को जानें” प्रतियोगिता ने किया एक माह पूरा, करीब 6 हजार प्रतिभागी हुए अब तक शामिल*

*करीब 8 सौ प्रतिभागी देश के विभिन्न कोने से*

 

कटनी। कटनी के स्वर्णिम अतीत, समृद्ध वर्तमान, इससे जुड़ी रोचक जानकारियों और विविधताओं को समूचे देश के पटल पर स्थापित करने के नवीन उद्देश्य के साथ विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई से प्रारंभ की गई “कटनी को जानें” ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता ने अपना सफलतम एक माह पूर्ण कर लिया है। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की अभिनव पहल पर जिला प्रशासन के माध्यम से जिला रेडक्रॉस सोसायटी और इनटेक चैप्टर कटनी के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में अब तक करीब 6 हजार प्रतिभागी देश के कोने कोने से भाग ले चुके हैं और यह प्रतियोगिता सतत जारी है।
*88 विजेताओं ने जीती पुरुस्कार की राशि*
कलेक्टर श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक इस प्रतियोगिता में कटनी जिले सहित देश के तमाम छोटे बड़े शहरों, कस्बों और बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों से प्रतिभागी शामिल हुए हैं। समूचे देश से प्रतियोगिता को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और लोग कटनी जिले के अतीत और वर्तमान से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित हो रहे हैं। अब तक इस एक माह के दौरान प्रतियोगिता में 5689 प्रतिभागी शामिल हो चुके हैं। जिनमें से 776 प्रतिभागी कटनी जिले से बाहर के थे। इन प्रतिभागियों में से 88 प्रतिभागियों की विजेता होने का गौरव हासिल हुआ।
*कोनिया, खुसरा, विजयनाथ धाम और मां जालपा मंदिर के बारे में मिलेगी जानकारी*
प्रतियोगिता के अंतर्गत आज 8 जून को प्रतिभागियों को बरही में तेजी से पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहे पुरातात्विक महत्व के स्थल कोनिया धाम, कौमी एकता की मिसाल विजयनाथ धाम और खुसरा की खूबसूरत वादियां और प्राकृतिक कुंड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। साथ ही शहर के विख्यात मां जालपा मंदिर से जुड़ी किवदंतियों और रोचक जानकारियों से भी प्रतिभागी आज परिचित होंगे।
*मिली स्लीमनाबाद के क्रांतिकारी आंदोलन की जानकारी*
वहीं 7 जून की प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों को स्लीमनाबाद के क्रांतिकारी आंदोलन, उसे कुचलने के अंग्रेजो के कुचक्र, क्रांतिकारियों की अदम्य साहसिक गतिविधियों और धोखे से क्रांतिकारी आंदोलन को कुचलने अंग्रेजों द्वारा किए गए कृत्य से समूचा देश परिचित हुआ। इस प्रतियोगिता के परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित किए गए, जिसमें अनन्या त्रिपाठी दुबे कॉलोनी प्रथम, शिब्बु दुबे पड़रवारा द्वितीय, रेखा अग्रवाल बहोरीबंद तृतीय और वीरेंद्र सिंह राजपूत पुरानी बस्ती कटनी चतुर्थ स्थान पर रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बहोरीबंद से 5000 कार्यकर्ता शामिल होंगे प्रियंका गांधी की सभा में  बदलाव की हवा देख बहोरीबंद विजयरावगढ़ बडवारा भाजपा नेताओं का रुख कांग्रेस की तरफ : करण सिंह

बहोरीबंद से 5000 कार्यकर्ता शामिल होंगे प्रियंका गांधी की सभा में बदलाव की हवा देख बहोरीबंद विजयरावगढ़ बडवारा भाजपा नेताओं का रुख कांग्रेस की तरफ : करण सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d