कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की जीवनदायिनी नदी के मोहन घाट में कराये जा रहे सफाई कार्य का निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एमआईसी सदस्य संतोष शुक्ला सुभाष साहू अवकाश जायसवाल श्रीमती बीना बैनर्जी के साथ अचानक औचक निरीक्षण किया। महापौर श्रीमती सूरी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान जिम्मेदारो की लापरवाही सामने आई। जिस पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर भड़कते हुए जमकर क्लास लगाई । महापौर ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जीवनदायिनी की सफाई व्यवस्था में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि नदियों का सफाई एव संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल संचय से ही हमारा आने वाला कल स्वर्णिम रहेगा।इसलिए समय रहते नदी के घाट की व्यवस्थित तरीके से सफाई की जाए।


