कटनी 8 जून – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का स्वीकृति पत्र वितरण और योजना से संबंधित फोल्डर प्रदान करने के मामले मे कटनी जिला प्रदेश के चुनिंदा अग्रणी जिलों मे शामिल है। यहां अब तक रिकार्ड दो लाख 20 हजार 400 बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जा चुका है।
जिले भर में स्वीकृति पत्रों के वितरण का सिलसिला अनवरत जारी है।खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येन्द्र पाठक , विधायक मुड़वारा संदीप श्री प्रसाद जायसवाल, महापौर प्रीति सूरी सहित पार्षद और पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधि स्वीकृति पत्रों का वितरण कर रहे है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अवि प्रसाद और जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे, उपायुक्त पवन अहिरवार सहित नगर परिषदों के सी.एम.ओ भी स्वीकृति पत्रों का वितरण कर रहे है।
जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बेहतर समन्वय की वजह से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बेहतर क्रियान्वयन के मामले में कटनी जिला ने मिसाल कायम किया है।
सवा दो लाख स्वीकृति पत्र वितरित
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह बताया कि अब तक दो लाख 20 हजार 400 लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जा चुका है। जो कुल पात्र महिला हितग्राहियों दो लाख 40 हजार 354 का 92 फीसदी है। गुरूवार को प्रातः 11 बजे की स्थिति में दो लाख 27 हजार 492 हितग्राहियों के डी.बी.टी. सक्रिय कराये जा चुके है। वर्तमान में केवल 5.35 प्रतिशत हितग्राही ही डी.बी.टी सक्रिय हेतु शेष है।
कटनी अव्वल
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों मे वितरण के मामले मे जनपद पंचायत कटनी जिले में अव्वल है। यहां अब तक 98.52 फीसदी स्वीकृति पत्रों का वितरण हो गया है। जबकि बहोरीबंद में 96.20 प्रतिशत, बड़वारा मे 86.63 प्रतिशत, ढ़ीमरखेड़ा मे 78.80 प्रतिशत और विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत मे 94.98 प्रतिशत स्वीकृति पत्रों का वितरण हो गया है।
नगर परिषद बरही अग्रणी
नगरीय निकायों मे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का स्वीकृति पत्र वितरण के मामले मे नगर परिषद बरही में 96.22 प्रतिशत स्वीकृति पत्र वितरित हो गये है जबकि नगर निगम कटनी 94.27 प्रतिशत, नगर परिषद कैमोर मे 90.57 प्रतिशत और नगर परिषद विजयराघवगढ़ मे 88.50 प्रतिशत स्वीकृति पत्रों का वितरण हो चुका है।


