कटनी( 07 जून )- कटनी जिले के ब्लॉक विजयराघवगढ़ में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रो के द्वारा ग्राम पंचायत धनवाही में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर योजना की जानकारी दी गई व जिन महिलाओ का डीबीटी कार्य पूर्ण नही है, उन्हे समय से पहले डीबीटी कार्य पूर्ण कराने की समझाइश दी गई।
सीएम रिसर्च एसोसिएट सुदीप शहाने के निर्देशन में इस कार्यक्रम में जनसेवा मित्र प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अंकित रैदास, अनिल चौधरी, महक बड़गैया, प्रीति बड़गैया, प्रीति गुप्ता, संजना सेन, रीनू सिंह, जागृति पटेल, मीनाक्षी बागरी,नेपाल सिंह उपस्थित रहे।


