रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कांग्रेस की लोकप्रिय योजना नारी सम्मान के फार्म आज मालाखेड़ी क्षेत्र में भरे। जहां महिलाओं ने आगे आकर फार्म भरे । महिलाओं में इतना उत्साह देखने में आया कि वे आकर बोली भैया भैया हमरो भी फार्म भर दो कमलनाथ वाला। नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि आज मालाखेड़ी क्षेत्र में नारी सम्मान के फार्म भरे, अब हर वार्ड में घर घर जाकर कार्यकर्ता फार्म भरेंगे । जिला कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल ने कहा कि भाजपा ने लाडली बहनों को धोखा दिया है, कमलनाथ हर माता बहन को 1500 रुपये प्रतिमाह और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रगोपाल मलैया ने महिलाओं को नारी सम्मान योजना के लाभ बताए । कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी बीनू बुधौलिया, कुसुम तोमर, भूपेश थापक, कुलदीप राठौड़, संतोष तोमर दाऊ, बबलू राठौड़, बलवीर चौहान, विक्की आर्य, कृष्णा चौहान, शब्बीर खान, पवन पटेल, पुष्पलता जैसवाल, विजेंद्र राजपूत, दीपक सिसोदिया, अजय दुबे, हेमंत चौधरी, आनंद थापक, सूरज तिवारी, अय्यूब खान, राजेन्द्र दोहरे, देवेंद्र बाथरी, राजेश चौहान कक्का, विक्की जमनानी, विक्की मौर्य, शेख पप्पू, प्रकाश यादव, दारासिंह तोमर, माखन त्रिपाठी, दिलीप अहिरवार, जमील खान, तेजेन्द्र गहलोत, बबलू मीना, गोकुल पटेल, बबलेश पटेल, सलीम खान, मोहन पटेल, प्रीतम अहिरवार, जागेश यादव , मुन्ना यादव, सगीर खान, ब्रजेश यादव देवेंद्र यादव, मुक़ामसिंह, लखन यादव, पिंटू, जमना प्रसाद यादव, साद यादव, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थिप रहे ।


