• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने तत्कालीन कार्यपालन यंत्री श्री कोरी के विरूद्ध कार्यवाही करनें का प्रस्ताव शासन को भेजा

by Manish Gautam Chiefeditor
June 7, 2023
in कटनी
0
2 चिकित्सा अधिकारी , 4 नर्सिंग आफिसर सहित 8 ए.एन.एम कुल 14 से स्पटीकरण तलब
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (07 जून ) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने जल जीवन मिशन सहित स्कूलों एवं आंगनबाडियों में नल कनेक्शन प्रदाय करने के कार्याे में कोताही बरतनें वाले तत्कालीन कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एस.एल.कोेरी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करनें का प्रस्ताव प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग भोपाल को भेजा है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने बुधवार को लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर तत्कालीन कार्यपालन यंत्री के विरूद्ध कार्यवाही करनें का प्रस्ताव प्रेषित किया है। प्रेषित प्रस्ताव में उल्लेखित किया गया है कि तत्कालीन कार्यपालन यंत्री श्री कोरी जो वर्तमान मे बेगमगंज जिला रायसेन मंे पदस्थ है

उनके कटनी पदस्थापना के दौरान उन्होनें स्कूलों और आंगनबाडी केन्द्रों में तय समय -सीमा में नल-जल कनेक्शन प्रदान करने के मामले में गंभीरता से कार्य नहीं किया, जिससे अपेक्षित प्रगति नहीं आ पाई। श्री कोरी द्वारा समय- समय  पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गए निर्देशों के बाद भी अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन न कर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना कर शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण नल जल योजना के तहत प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त कार्यों को भी पूर्ण करने में उदासीनता बरती गई जिससे योजना का सफल क्रियान्वयन बाधित हुआ है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने भेजे प्रस्ताव में उल्लेखित किया है कि जल जीवन मिशन के कार्याे की समीक्षा के दौरान कतिपय ठेकेदारों द्वारा कार्यादेश जारी होने के बाद भी निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं किया गया। साथ ही 8 फरवरी को संभागायुक्त जबलपुर द्वारा वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान श्री कोरी द्वारा भ्रामक एवं गलत जानकारी दी गई। उन्होनें बताया था कि कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अधीक्षण यंत्री पी.एच.ई. को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। लेकिन जब पत्र की कापी मांगी गई तो पत्र 10 फरवरी को प्रेषित होना पाया गया।इस प्रकार श्री कोरी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रामक जानकारी देने एंव उनसे झूठ बोलने जैसे पदीय कर्तव्यों के विपरीत कार्य के लिए 15 फरवरी को स्पष्टीकरण चाहा गया। जिसका जवाब आज तक अप्राप्त है। इसी प्रकार ग्राम हरदुआ के नलजल योजना के कार्याे का निरीक्षण के दौरान वाटर सप्लाई हेतु डाले गए पाईप अमानक पाए गए एवं पाईप क्षतिग्रस्त होने के कारण पेयजल आपूर्ति ठीक तरीके से नहीं हो पा रही है। इस संबंध में 11 अप्रैल को पत्र जारी कर श्री कोरी से जवाब मांगा गया। लेकिन उनके द्वारा अब तक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसलिए श्री कोरी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव पी.एच.ई के प्रमुख सचिव के पास कलेक्टर श्री प्रसाद नें भेज दिया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
योजना के स्वीकृति – पत्र मिलने से लाडली बहनों के चेहरे खिले

योजना के स्वीकृति - पत्र मिलने से लाडली बहनों के चेहरे खिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d