कटनी (06 जून) – जिला कलेक्टर श्री अवि प्रसाद जी के मार्गदर्शन एवं रिसर्च एसोसिएट श्री सुदीप शहाने जी के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रो के द्वारा कटनी जिला के ब्लॉक ढीमरखेड़ा में ग्राम पंचायत कचनारी में लाडली बहना योजना के अंतर्गत मेंहदी एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओ को मेंहदी लगाकर योजना की पूर्ण रूप से जानकारी दी गई ।
इस योजना से जुड़ी हुईं पात्र महिलाएं बहुत ही खुश नजर आई। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को हृदय से धन्यवाद दिया।
