रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदा कॉलेज में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के तत्वावधान में मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट महोत्सव के अंतर्गत इको क्लब द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। जिसका उद्देश्य दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की
भावना उत्पन्न करना रहा। प्राचार्य डॉ ओ एन चौबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण और मानव का गहरा संबंध है। औद्योगिकरण की वजह से पर्यावरण को बेहद नुकसान हुआ है ।इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव, ग्लोबल वार्मिंग और ओवर पॉपुलेशन इसके दुष्परिणाम हमारे सामने हैं अतः जीवन शैली में थोड़ा सा परिवर्तन करना होगा और मिशन लाइफस्टाइल को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना होगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर बनाए और निबंध लेखन किया।मिशन लाइफ स्टाइल के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय प्रांगण के बगीचे की साफ-सफाई की । साथ ही पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य और विद्यार्थियों ने पौधे भी रोपित किए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।इस दौरान डॉ के जी मिश्र, डॉ अंजना यादव ,डॉ महेश मानकर, डॉ दिनेश श्रीवास्तव, डॉ आशीष तोमर , शिवकांत मौर्य के साथ किरण भटनागर, पिंकी राजपूत ,सोनम, रिचा ,कुमकुम रागिनी, जुही ललिता ,सुहानी,पवन, रौशन, धर्मेंद्र, हिमांशु ,निखिल, पिंकी ओमप्रकाश, विनय, सचिन कपिल राजपूत, शिवम् सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।


