कटनी ( 6 जून ) – मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह का आयोजन 07 जून दिन बुधवार को नगर पालिक निगम कटनी परिसर मंे प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाना है। निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे नें आदेश जारी कर जागेश्वर प्रसाद पाठक सहायक राजस्व अधिकारी को सामूहिक विवाह आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं का प्रभारी नियुक्त किया है।
निगमायुक्त श्री धाकरे ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह से संबंधित पात्र वर-वधु के विवाह संपादन, प्रमाण पत्र एवं चेक वितरण आवश्यक बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पूजन सामग्री, फूल माला, आवश्यकतानुसार टेंट एवं माईक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल एवं आसपास व पहुंच मार्गाे की साफ- सफाई, कीटनाशक दवा का छिडकाव सहित अन्य समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु 40 कर्मचारियों को दायित्व सौपे गए है।
वर- वधु के परिजनों के ठहरनें एवं चेंजिंग रूम हेतु के.सी.एस स्कूल में दो कमरे रिक्त कराकर आवश्यक व्यवस्था पूर्ण कराने सहित जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड पार्षदों को ससम्मान आमंत्रित करने के निर्देश निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे नें अधिकारियों को दिए है।


