कटनी सी.एम. हेल्पलाइन की माह -अप्रैल 2023 की जारी ग्रेडिंग उपरांत नवीन मापदंड अनुसार जिले में एल-1 स्तर पर 25 से अधिक प्राप्त शिकायतों में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों को सोमवार को समय-सीमा के बैठक के पश्चात कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उर्जा विभाग के समूह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उर्जा विभाग के मो0 आयूब खान अधीक्षण अभियंता एवं व्ही एस परते कार्यपालन अभियंता शहरी तथा डी के सोनी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण द्वारा 95.97 स्कोर प्राप्त कर म0प्र0 में प्रथम स्थान अर्जित करनें पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इसी तरह एल-1 स्तर से संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने वाले ऊर्जा विभाग के सुनील कुमार सेन कनिष्ठ अभियंता बचौया द्वारा 30 शिकायतों में 30 शिकायत संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने तथा मनरेगा के विनोद कुमार पांडेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा द्वारा 37 शिकायतों में एल 1 स्तर पर 29 तथा एल 1 के अतरिक्त 8 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किये जानें तथा नगर निगम की सब इंजीनियर कुमारी मोना कारेरा द्वारा एल-1 एवं एल-1 के अतिरिक्त कुल 89 शिकायतों में 47 शिकायतों का एल-1 स्तर तथा 40 शिकायतों का एल-1 के अतिरिक्त संतुष्टि पूर्ण निराकरण करनें के साथ ही परिवहन विभाग की अतरिक्त परिवहन अधिकारी श्रीमती रमा दुबे द्वारा एल-1 एवं एल-1 के अतिरिक्त कुल 87 शिकायतों में 69 शिकायतों का एल-1 स्तर तथा 13 शिकायतों का एल-1 के अतिरिक्त संतुष्टि पूर्ण निराकरण करनें पर प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।


