क्रूरतम अंधे हत्या काण्ड का आरोपी 24 घण्टो में गिरफ्तार*
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना जुन्नारदेव के कस्या जुन्नारदेव से दिनांक 03/06/2023 के सुबह थाना पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव नंदलाल स्कूल के खेल मैदान में खून से सना हुआ पड़ा है जुन्नारदेव पुलिस का सूचना तस्दीक हेतु पटना स्थल नंदलाल सूद स्कूल मैदान पर में एक व्यक्ति मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला जिसकी मौके पर पहचान आशीष चौरसिया पिता योगन्द्र चौरसिया उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं 03 जुन्नारदेव के रूप मे की गई। मौके पर उपस्थित मृतक के परिवार
जनों के द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट कार्यवाही की गई जिसके पश्चात मृतक आशीष चौरसिया की मृत्यु के सम्बंध में कार्यवाही करने के दौरान मृतक की मृत्यु दिनांक 03/06/2023 को रात्रि करीबन 12:05 बजे से 05.30 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक आशीष चौरसिया को धारधार हथियार से सिर गला, मीना, पीठ, पेट, साथ में करीबन 30 प्राणघातक चोटे पहुंचा कर हत्या कर फरार होना जाना पाया गया।
अपराध का विवरण- थाना जुन्नारदेव में घटना पर मर्ग के 45/2023 की जांच पर अपराध क्रमांक 212/2023 धारा 302 ताहि का अज्ञात आरोपी के
विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
नाम मृतक आशीष चौरसिया पिता योगेन्द्र चौरसिया उम्र 35 साल निवासी वार्ड में 03 जुन्नारदेव थाना जुन्नारदेव
विवेचना के दौरान की गई कार्यवाही थाना जुन्नारदेव के कस्वा जुन्नारदेव में घटित घटना के सम्बंध में प्रारंभिक सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा द्वारा घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संजीव उनके के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी जुन्नादेव के के अवस्थी के निर्देशन में बाना जुन्नारदेव से थाना प्रभारी जुन्नादेव निरीक्षक प्रजेश मिश्रा को थाना स्टाफ सहित प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की शीघ्र पतासाजी तलाश कर प्रकरण का खुलासा करना हेतु आदेशित किया जाकर आवश्यकत एवं अन्य स्टाफ को सक्रिय किया गया। प्रकरण के विवेचना के दौरान पटना स्थल पर मृत अवस्था में मिले आशीष चौरसिया के शरीर पर पाई गयी चोटे एवं घटना स्थल के आस पास मिले साक्ष्यों का संकलन बारीकी से किया गया मौके पर FSL एवं अन्य तकनीकी विशेषज्ञों ने भी साक्ष्य जुटाये जुन्नारदेव पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना में अज्ञात आरोपी की पतासाजी तलाश मृतक आशीष चौरसिया के सम्बंध में बारीकी से जानकारी प्राप्त कर उससे सम्बंधित अन्य लोगों की जानकारी गोपनीय रूप से प्राप्त की गई जिसमें मृतक आशीष चौरसिया का करना के कुछ लोगों से घटना के पूर्व विवाद होने की सूक्ष्म जानकारी प्राप्त हुई जिसे बारीकी से पतासाजी करने पर आशीष चौरसिया का जुन्नारदेव निवासी महिला से जान पहचान होने से जुन्नारदेव निवासी राकेश उर्फ बाबू यादव को आपति होने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी अनुसार सदही राकेश उर्फ बाबू यादव की पतासाजी तलाश में संदेही का सकूनत से घटना पश्चात भाग जाना पाया गया। संदेही को तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से रेलवे स्टेशन जुन्नारदेव में पातालकोट एक्सप्रेस से बाहर भाग जाने के प्रयास करते हुये पकड़ा गया संदिता से बारीकी से पूछताछ करने पर राकेश उर्फ बाबू यादव द्वारा जुन्नारदेव निवासी महिला से वर्षों पुराने पारिवारिक निजी संबंध होना मृतक आशीष चौरसिया द्वारा कुछ माह पूर्व से उसी महिला से पारिवारिक संबंध बना लेना तथा आशीष चौरसिया द्वारा राकेश उर्फ बाबू को महिला से बातचीत न करने धमकी देना महिला द्वारा भी राकेश उर्फ बाबू से दूरिया बना लेना, जिसके कारण राकेश उर्फ बाबू यादव द्वारा योजना बना का आशीष चौरसिया को दिनांक 03/06/2023 की रात्रि करीबन 1.00 बजे शराब पीने एवं बातचीत करने के बहाने नंदलाल सूद स्कूल माउण्ड ले जाकर मौका पाकर आशीष चौरसिया पर धारदार हथियार चाकू से जानलेवा कई बार कर हत्या करना मृतक आशीष चौरसिया के शरीर पर आरोपी द्वारा आशीष चौरसिया की आत्मा स्वयं पर न झूमने के डर से मिट्टी डालकर हत्या पश्चात घटना स्थल फरार हो जाना प्रकरण की विवेचना में पाया गया। जो आरोपी राकेश उर्फ बाबू पिता रामजी यादव उम्र 40
वर्ष से घटना में प्रयुक्तचा मोबाईल कपडे एवं अन्य आवश्यक सामग्री जमकर गिरफ्तार किया गया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


