कटनी – नेहरु युवा केंद्र कटनी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में कटनी जिला मुख्यालय में 03 जून को आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत कीर्तिका कुहर जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केंद्र कटनी के मार्गदर्शन में विश्व साईकिल दिवस पर “समाधान बने, प्रदूाण नही, साईकिल चलाये, पृथ्वी बचाए, पर्यावरण संरक्षण एवं फिटनेस” का सन्देश देते हुए साईकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर रैली का शुभारंभ राजकुमार अग्रवाल (लेखा / कार्यक्रम पर्यवेक्षक नेहरु युवा केंद्र कटनी) ने किया। रैली आर्डिनेंस फैक्ट्री मैदान से होते हुए, आर्डिनेंस फैक्ट्री मेन बाजार पहुंची तथा वहां से होते हुए कटनी रेलवे स्टेशन पर रैली का समापन किया गया।
रैली को सफल बनाने में अनुभव चौरसिया (खेल प्रशिक्षक), सतेन्द्र सिंह (खेल प्रशिक्षक), जय बजरंग युवा मंडल, अध्यक्ष विक्रम तिवारी, बादल रजक, राहुल बर्मन, उमाकांत प्रधान, कार्तिक जाटव, युवा मंडल एवं महिला मंडल के सदस्य आदि का विशेष योगदान रहा। रैली के समापन पर अशोक चौहान (राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक) ने रैली के सफल बनाने में सभी युवाओ के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।