• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किया आधार लिंकिंग एवं डीबीटी इनेबल्ड कार्य का अवलोकन

by Manish Gautam Chiefeditor
June 3, 2023
in नरसिहपुर
0
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किया आधार लिंकिंग एवं डीबीटी इनेबल्ड कार्य का अवलोकन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर पात्र शेष महिलायें जिनके बैंक खाते आधार से लिंक तथा डीबीटी इनेबल्ड नहीं हैं, उनका अवलोकन किया।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत धुबघट- गौंड़ी, कोदरासकलां, डुंगरिया, गोंगावरी, सिलवानी एवं खापा शेढ़ में महिलाओं और ग्रामवासियों से रूबरू चर्चा की। सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, स्थानीय मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। महिलाओं से चर्चा के दौरान कहा कि खातों में आने वाली राशि का उपयोग बच्चों के पोषण आहार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं परिवार की जरूरतों पर करें। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए शेष किसानों के खातों में ई- केवायसी का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश तहसीलदार को दिये। ग्राम पंचायत धुबघट में युवाओं द्वारा खेल मैदान की बात कही गई। कलेक्टर ने खेल मैदान तैयार करने के लिए तहसीलदार को अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देशित किया।

ग्राम पंचायत गोंगावरी में बताया गया कि 86 बैंक खातों में डीबीटी व आधार लिंकिंग नहीं हुई है। डीबीटी के असंतोषजनक कार्य पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद श्री पुरूषोत्तम राजौरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही परिसर में सघन पौधरोपण करने कहा। उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने तहसीलदार एवं सीईओ जनपद को यहां ग्राम चौपाल का आयोजन कर समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

ग्राम पंचायत कोदरासकलां में शेष 72 पात्र महिलाओं में से 27 के बैंक खाते आज खोले गये हैं। उक्त कार्य को संबंधित बैंक प्रतिनिधियों के माध्यम से पूर्ण करवाने के निर्देश दिये।

ग्राम पंचायत सिलवानी में शेष 49 पात्र महिलाओं में से 44 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी इनेबल्ड एवं आधार लिंकिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि बैंकों से समन्वय कर उक्त कार्य को शीघ्र पूर्ण करें। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 10 जून से पात्र महिला हितग्राहियों के खातों में एक हजार रुपये की राशि दी जानी है।

#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना #लाड़ली_बहना #लाड़ली_बहना_mp

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्लीमनाबाद तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी

कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्लीमनाबाद तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d