• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

रेडक्रास द्वारा आयोजित शिविर में नर्मदापुरम कथा व्यास मंच के भगवताचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया रक्तदान,रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
June 3, 2023
in नर्मदापुरम
0
रेडक्रास द्वारा आयोजित शिविर में नर्मदापुरम कथा व्यास मंच के भगवताचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया रक्तदान,रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। रक्तदान को लेकर रेडक्रास द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस पहल को सार्थक करने में भगवताचार्यों के साथ पिछले दिनों हुई बैठक में संकल्प लिया गया था कि भगवताचार्य स्वयं रक्तदान करेंगे। वहीं कथा व्यास मंच से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे। उसी तारतम्य में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। इसके बहुत अच्छे सकारात्मकक परिणाम सामने आएंगे। यह बात कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिला अस्पताल के ट्रामा यूनिट सेंटर में रेडक्रास के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर में कही। इस शिविर में भगवताचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार्य के साथ रक्तदान किया। रक्तदान से पूर्व रेडक्रास के पदाधिकारियों व डाक्टरों ने भगवताचार्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजेश महेश्वरी ने किया।
कलेक्टर

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230603-WA0039.mp4

श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है। जिले में करीब 125 बच्चों में थैलेसिमिया से पीड़ित हैं। ऐसे बच्चों को वर्ष में तीन से चार बार रक्त की जरूरत पड़ती है। इन बच्चों को और उनके परिवारों वालों को रक्त के लिए परेशान नहीं होना पड़े इसके लिए समाज व संस्था के अनेक लोग रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। पिपरिया के माहेश्वरी समाज के सुशील दांगी व उनकी समाज के द्वारा 10 बच्चों के रक्तदान की व्यवस्था करने का संकल्प लिया गया है। पिपरिया से ही 10 बच्चों के लिए रक्त की व्यवस्था की जा रही है। अभी 100 बच्चों के लिए और रक्त की जरूरत रहेगी।

कथा व्यास मंच से करेंगे लोगों को प्रेरित : पं नीरजेश तिपाठी

कथा व्यास मंच के अध्यक्ष श्री नीरजेश त्रिपाठी ने कहा कि कलेक्टर श्री सिंह की पहल से कथा व्यास मंच ने बैठक में संकल्प लिया था कि पहले हम स्वयंदान करेंगे। उसके बाद कथा व्यास मंच से भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिसका शुभारंभ आज के शिविर से हो गया है। अभी सांकेतिक रूप से 7 ब्राम्हणों ने रक्तदान किया है। यह क्रम जारी रहेगा। अब जहां भी कथाएं होंगी वहां मंच से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अनेक कथावाचक व ब्राम्हणों ने किया रक्तदान-

रक्तदान शिविर में पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 7 कथा व्यास व ब्राम्हणों ने रक्तदान किया जिसमें पं अजय दुबे, पं युवराज दत्त तिवारी, पं दुर्गाप्रसाद द्विवेदी, पं गौरव शर्मा, पं नवीन उपाध्याय, पं नीलेश रावत, पं अश्विनी शर्मा शामिल हैं।

इस मौके पर पं अनिल मिश्रा पं जीवन लाल शास्त्री, पं सोनू शर्मा, श्री चंद्र गोपाल मलैया, मुकेश श्रीवास्तव, हेमंत चौधरी, पं उदित द्विवेदी, श्रीमती नीरजा फौजदार, डॉ रवि शर्मा, सिविल सर्जन डॉ सुधीर विजयवर्गीय, डॉ सुनील जैन,राममोहन मलैया, शेरसिंह बड़कुर सहित अनेक डाक्टर, पत्रकार व शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

रक्तदान के लिए प्रेरणा प्रदान करेंगे भगवताचार्य –

रक्तदान से किसी का जीवन बचता है : पं अजय दुबे

शिविर में रक्तदान करने वाले पं अजय दुबे ने कहा कि रक्तदान से जीवनदान मिलता है। आज हमें रक्तदान करने के दौरान बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारा रक्त किसी जरूरतमंद के काम आएगा। हम अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे। कलेक्टर श्री सिंह व रेडक्रास की अच्छी पहल है।

रक्तदान के लिए आगे आना आवश्यक है : पं युवराज दत्त तिवारी

हमें मानव जीवन मिला है कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि किसी घायल या किसी बीमार को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। उसे उस समय रक्त मिलने से जीवनदान मिल जाता है। इसलिए सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए जिससे कि किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्राचीन कोट मां भगवती देवी जी का भव्य श्रृंगार,स्थापना महोत्सव मंदिर के पुजारी/प्रबंधक विनय पाठक के सानिध्य में संपन्न

प्राचीन कोट मां भगवती देवी जी का भव्य श्रृंगार,स्थापना महोत्सव मंदिर के पुजारी/प्रबंधक विनय पाठक के सानिध्य में संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d