कलेक्टर ने किया एकांत वन का निरीक्षण
नरसिंहपुर, 03 जून 2023. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने नरसिंहपुर शहर में नगर पालिका द्वारा सर्किट हाऊस के पास बनाये जा रहे एकांत वन का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य शहर के लोगों को ऐसा स्थान मिले, जहां वे योग, व्यायाम एवं अपने स्वजनों के साथ आ सके। यहां तकरीबन 1200 मीटर लम्बा पाथ- वे भी तैयार किया जा रहा है। पर्यावरणीय दृष्टि से यहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाये जा रहे हैं। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने यहां क्यारियो में आकर्षक एवं सुंदर पौधे लगाने, सघन पौधरोपण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।