• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

शिक्षा ह्रास को रोकने शासकीय शालाओं में लगेगा स्पेशल समर कैंप प्रथम संस्था के सहयोग से आयोजित होगा शिविर, कलेक्टर ने ली कार्यशाला

by Manish Gautam Chiefeditor
June 1, 2023
in कटनी
0
शिक्षा ह्रास को रोकने शासकीय शालाओं में लगेगा स्पेशल समर कैंप  प्रथम संस्था के सहयोग से आयोजित होगा शिविर, कलेक्टर ने ली कार्यशाला
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – प्राथमिक शाला से माध्यमिक शाला में जाने वाले बच्चों में संभावित शिक्षा ह्रास को रोकने के लिए मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जिलों में प्रथम संस्था के सहयोग से विशेष ग्रीष्मकालीन शिविर चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कटनी जिले में संचालित विशेष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की समीक्षा करने और आगामी रूपरेखा तैयार करने के लिए एक विशेष बैठक सह कार्यशाला का आयोजन आज शाम 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय स्थित नवीन सभागार में किया गया। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की अध्यक्षता आयोजित इस बैठक सह कार्यशाला में इस ग्रीष्मकालीन शिविर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।

प्रत्येक गांव में चलेगा प्रशिक्षण शिविर

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रथम संस्था के सहयोग से चलाए जा रहे इस विशेष समर कैंप के तहत जिले के प्रत्येक गांव में कक्षा 5 वी उत्तीर्ण कर कक्षा 6 वी में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को स्वयंसेवकों (वोलेंटियर) के माध्यम से चिन्हित कर प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसके लिए प्रत्येक गांव में 2-2 वोलेंटियर्स नियुक्त किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत इन स्वयंसेवकों को जनशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। ये प्रशिक्षित स्वयंसेवक गांव की शासकीय शालाओं के परिसर में सम्पूर्ण जून माह में ऐसे चिन्हित विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेंगे जो कक्षा 5 से कक्षा 6 में गए हों। इन्हें प्राथमिक से माध्यमिक शाला में प्रवेश के मध्य होने वाले शिक्षा ह्रास से उबारने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा।

कलेक्टर ने जिले में किया नवाचार

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार इस समर कैंप में जनशिक्षकों और स्वयंसेवकों को विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसे और अधिक प्रभावी और गांव गांव तक सुगम्य बनाने के लिए इस अभियान में जन सेवा मित्रों और जन अभियान परिषद के सदस्यों को जोड़ते हुए एक नवाचार किया गया है। जनसेवा मित्र और जन अभियान परिषद के सदस्य भी इन बच्चों को समर कैंप में स्वयंसेवकों के साथ प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बैठक सह कार्यशाला दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने प्रथम संस्था के प्रतिनिधियों और जनशिक्षकों से अब तक की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही आगामी एक जून से शासकीय शालाओं में लगने वाले समर कैंप संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इसे प्रभावी बनने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए। साथ ही बच्चों में खून की कमी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयरन टैबलेट्स के वितरण के संबंध में बच्चों और उनके अभिभावकों को जागृत करने और गोली सेवन के लिए प्रेरित करने भी कहा। बैठक में सीएमएचओ डॉ प्रदीप मुडि़या, डीपीसी केके डेहरिया, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद तेज सिंह, डीएम फैलो सुदीप सहाने, विवेक दुबे, जबलपुर संभाग कार्यक्रम प्रभारी श्याम कोलारे, प्रथम संस्था प्रतिनिधि मेधा सिंह, अजीता पटेल, समस्त एपीसी, बीआरसी, बीएसी और बड़ी संख्या में जनशिक्षक मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नशे के कारोबारी एवं सटोरियों पर जबलपुर पुलिस का कसता शिकंजा   कुख्यात सटोरिये दिलीप खत्री के द्वारा विभिन्न खातों में जमा ऑनलाईन सट्टे से अर्जित रकम 16 लाख रूपये कराये गये सीज्ड

नशे के कारोबारी एवं सटोरियों पर जबलपुर पुलिस का कसता शिकंजा  कुख्यात सटोरिये दिलीप खत्री के द्वारा विभिन्न खातों में जमा ऑनलाईन सट्टे से अर्जित रकम 16 लाख रूपये कराये गये सीज्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d