कटनी । प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू नई शिक्षा नीति के अंतर्गत कटनी जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत 3728 विद्यार्थियों ने शिक्षा सत्र 2022/23 मैं जैविक खेती प्रोजेक्ट विषय का चयन किया। जैविक खेती को गति प्रदान करने आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए महाविद्यालयों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी 880 शासकीय महाविद्यालय बरही 1023 शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी 511 शासकीय महाविद्यालय विजय राघव गढ़ 315 शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद 694 शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद 305 कुल 3728 स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने जैविक खेती एवं प्रोजेक्ट के लिए पंजीयन कराकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्यार्थियों को जैविक खेती पाठ्यक्रम के आधार पर जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला निवार । घुघरा। मुरवारी एवं सिलौंडी मैं भी 400 विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।


