VIDEO रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में पूर्व परिषद् के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना मे हुए भ्रष्टाचार का मामला इन दिनों फिर गरमा गया है । वजह सबसे बड़ी यह है कि इस मामले में अब हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका के बाद जिला मुख्यालय की पुलिस जांच कर रही है। मामला पूर्व भाजपा शासित परिषद से संबंधित होने के कारण वर्तमान परिषद भी इस विषय को लेकर मौन नजर आ रही हैं।
इस मामले की जांच नर्मदापुरम एसडीओपी पराग सैनी द्वारा की जा रही है। जिसको लेकर एसडीओपी कार्यालय द्वारा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े हुए अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं जिनके बयान दर्ज हो रहे हैं। इस विषय को लेकर नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष अनोखेलाल राजोरिया ने बताया कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सेवानिवृत्ति रमेश चंद्र शुक्ला के खिलाफ निरंतर आवाज उठाई गई है। यहां तक कि उनके द्वारा कलेक्टर सहित नगर पालिका सीएमओ को भी आवेदन देकर उनके कार्यकाल में अधिकारी की संपत्ति की जांच सहित नगर पालिका से हटाए जाने की मांग की थी। जिनकी निरंतर शिकायतो के बाद भी नही हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इस मामले में जो भी अधिकारी कर्मचारी लिप्त हैं उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही होना चाहिए। नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की पहल पर विधानसभा में मामला उठने के बाद इस मामले की जांच हुई थी। वर्तमान परिषद को भी इस मामले में सहयोग करना चाहिए और नगर की जनता के हित में दोषियों पर कार्यवाही कराने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।
