रिपोर्टर ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
उज्जैन महाकाल में सप्तर्षियों की मूर्ति निर्माण में सरकार द्वारा किये गए भारी भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने दिनांक 31/05/2023 दिन बुधवार को नगर के जयस्तम्भ चौक पर सरकार का पुतला दहन किया।
पूर्व विधायक श्री निशंक कुमार जैन साहब ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर यह 50% वाली सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कर इनको जेल भेजने का काम करेंगे।
कमलनाथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अमित मेहता जी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भाजपा ने राम भगवान के नाम पर राजनीति की जबकि राम मंदिर के ताले तात्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने खुलवाए थे, उसके बाद गौ माता पर राजनीति की और आप सबको पता है गौ माता किस तरह सड़कों पर भटक रही थी जबकि कमलनाथ सरकार में कमलनाथ जी ने 1000 गोशाला बनाने का काम किया था और आगे चलकर यह लक्ष्य 10000 होने वाला था फिर कर्नाटक में महाबली बजरंगबली का नाम बजरंग दल से जोड़कर भगवान बजरंगबली जी का अपमान किया उसका दंड उन्हें कर्नाटक की भोली-भाली जनता ने सबक सिखा कर दिया और अब मध्यप्रदेश में उज्जैन महाकाल में 50% कमीशन से बनाए कॉरिडोर को भी नहीं बख्शा। इस बार मध्य प्रदेश में भी महाकाल की कृपा से कर्नाटक पार्ट 2 दोहराया जाएगा और मध्य प्रदेश में भाजपा 50 सीटों से कम पर आकर सिमटेगी और पुनः मध्यप्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का झंडा लहराएगा।
इस अवसर पर निशंक जैन (पूर्व विधायक), अमित मेहता कमलनाथ ब्रिगेड ), वी डी शर्मा राजकुमार सेन जगदीश व्यास अनिल पाठक सौरभ दुबे आशीष यादव राजेश दांगी जी, विद्या यादव, सरिता आर्य श्वेता जैन विवेक शुक्ला ओंकार दांगी विनोद जैन मिथुन पालीवाल मोहरसिंह कुशवाह, मानसिंह कुशवाह, प्रशांत यादवजी, आकाश राजपूत अंकित मीना ऋषि जैन अनलप जैन सुमित पटेल नेतराम अहिरवार विवेक शुक्ला हर्ष शर्मा उमेश सोनी एवं
बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
