कटनी – महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत खेत ,सुदूर संपर्क सड़क के कार्यों की नवीन स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव तीन दिवस के अंदर नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुरूप तैयार करके भिजवाया जाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने मनरेगा अधिकारियों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सहायक यंत्रियो को सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। श्री गेमावत ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवसों का सृजन करते हुए प्राथमिकता के तौर पर कार्य योजना प्रस्तुत करें ताकि कार्यों की स्वीकृतियों की कार्यवाही शीघ्रता पूर्वक की जा सकें। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री गौरीशंकर खटीक ,परियोजना अधिकारी मनरेगा, जनपद पंचायतों के सीईओ,सहायक यंत्री एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
