जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरी पर सुबह-सुबह रेलवे कर्मचारियों के द्वारा पटरी का निरीक्षण किया जा रहा था। उसी दौरान बीच पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी जानकारी कर्मचारियों के द्वारा अपने अधिकारियों को दी गई। इसके साथ ही आसपास मौजूद लोगों के द्वारा शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया। तो वही शव की शिनाख्त दयाराम कुशवाहा पुत्र ठलू उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक देर रात यह घटना हुई है। जिसमें ट्रेन से कटकर दयाराम की मौत हो गई। आख़िर दयाराम रेलवे पटरी पर कैसे पहुंचा। दयाराम के द्वारा इस तरह का कदम क्यों उठाया गया इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रानीपुर पंकज मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
मऊरानीपुर से मृत्युन्जय सिंह की रिपोर्ट
