• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

भरत वेयर हाउस के संचालक को धारा 420, 407 भादवि में 03 वर्ष के कारावास व 5000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

by Manish Gautam Chiefeditor
May 26, 2023
in विदिशा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर मुकेश चतुर्वेदी
विदिषा। माननीय न्यायालय सुश्री अपूर्वा ताम्रकार जेएमएफसी प्रथम सिरोंज द्वारा भरत वेयर हाउस के संचालक को धारा 420, 407 भादवि में 03 वर्ष के कारावास व 5000 रूपये के अर्थ दंड से दंडित किया गया।
अभियोजन का मामला इस प्रकार है कि फरियादी हिम्मत सिंह रघुवंषी व अन्य किसान, कुल 25 किसानों के द्वारा आरक्षी केन्द्र सिरोंज में एक लिखित आवेदन पत्र भरत वेयर हाउस के मालिक कृष्ण मोहन अग्रवाल के विरूद्ध दिनांक 14.05.2015 को दिया गया। उक्त आवेदन पत्र इस आषय का था कि भरत वेयर हाउस के मालिक कृष्ण मोहन अग्रवाल द्वारा वेयर हाउस सिरोंज में किसानों के द्वारा भण्डारित माल कुल 4567 बोरे चना, सोयाबीन, मसूर, गेंहू कुल कीमत 1,09,01,000/-रूपये का माल किसानों को वापस न कर उनका माल खुर्द बुर्द कर किसानों को आर्थिक नुकसान पहंुचाया गया। उक्त आवेदन के आधार पर आरक्षी केन्द्र सिरोंज द्वारा अपराध क्रमांक 144/2015 अंतर्गत धारा 409 भा.द.सं. के प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। विवेचना के दौरान फरियादी व अन्य किसानों से पूछताछ कर कथन लिये गये । किसानों ने वेयरहाउस में भण्डारित माल के एवज में वेयरहाउस के मालिक कृष्णमोहन अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई कुल 24 मूल वेयरहाउस रसीदें जप्त कराई। किसानों ने अपने कथनों में यह बताया कि उनके द्वारा भरत वेयर हाउस में अपने चने, सोयाबीन, मसूर व गेंहू रखे गये थे, जिनके एवज में कृष्ण मोहन अग्रवाल द्वारा उक्त रसीदें जारी की गई थी। आरोपी द्वारा उक्त माल उन्हें वापस न कर उनके साथ धोखाधड़ी व बेईमानी करते हुये उन्हें नुकसान पहुंचाया गया है। उपरोक्त आधारों पर प्रकरण में धारा 420 भा.द.सं. का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में आरोपी कृष्णमोहन अग्रवाल को गिरफतार किया गया। उसके वेयर हाउस से दस्तावेज तलब कर जप्त किये गये। वेयर हाउस कार सीद कट्टा जप्त किया गया, जिसमें किसानों द्वारा प्रस्तुत वेयर हाउस रसीदों की कार्बन प्रतियां पाई गई। भरत वेयर हाउस अहीर खेड़ी बासौदा रोड सिरोंज का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसमें किसानों द्वारा भण्डारित अनाज नहीं पाया गया। प्रकरण में किसानों से जप्त मूल वेयर हाउस रसीदों के हस्ताक्षरों का मिलान आरोपी कृष्णमोहन अग्रवाल से जप्तषुदा दस्तावेज व उसके नमूना हस्ताक्षरों से कराने हेतु उक्त दस्तावेज राज्य परीक्षक पी.एच.क्यू. भोपाल भेजे गये। भरत वेयर हाउस सिरोंज में अन्य किसानों द्वारा भण्डारित अनाज पर किसानों द्वारा एस.बी.आई. ए.डी.बी. शाखा विदिषा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित विदिषा षाखा सिरोंज एवं विदिषा भोपाल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सिरोंज से वेयर हाउस रसीदों के एवज में ऋण लिया गया था। किसानों द्वारा बैंक का ऋण चुकतान हीं करने पर बैंक द्वारा ऋण नीति की शर्तों के अनुसार वेयर हाउस में बंधक रखा गया अनाज चाहा गया, जो कि आरोपी द्वारा खुर्द बुर्द करने पर बैंकों द्वारा आवेदन दिया गया था, जिस पर थाना सिरोंज में पृथक से अपराध क्रमांक145/2015 अंतर्गत धारा 409 भा.द.सं. कायम किया गया। इस प्रकार आरोपी कृष्णमोहन अग्रवाल द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी कर उनका भण्डारित अनाज कुल 4012 बोरे कुल कीमत 9,569,800/-रूपये का खुर्द बुर्द कर किसानांे का आर्थिक नुकसान पहुंचाने के कारण संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियुक्त कृष्णमोहन अग्रवाल के विरूद्ध धारा 409, 420 भा.द.सं. के अंतर्गत अभियोग पत्र क्रमांक 287/2016 दिनांक 04.10.2016 को इस न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
न्यायालय द्वारा अपराध का विचारण उपरांत आरोपी कृष्णमोहन को धारा 407, 420 में तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000-5000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण की पैरवी मनीष वर्मा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी तहसील सिरोंज द्वारा की गई ।

मीडिया सेल प्रभारी
जिला विदिषा म0प्र0

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक तीन प्रस्तावों पर लिए गए निर्णय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d