• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सतना

प्रदेश के 2 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिये मिले 2114 करोड़ रूपये उमरिया के स्वरोजगार मेले के राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री ने किये अंतरित सतना के 232 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिले 11 करोड़ 13 लाख देखिए लिस्ट

by Manish Gautam Chiefeditor
May 24, 2023
in सतना
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सतना 24 मई 2023/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को स्वरोजगार मेले के राज्य स्तरीय समारोह उमरिया से प्रदेश भर के 2 लाख 22 हजार 647 युवाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराने उनके खातों में 2 हजार 114 करोड़ 47 लाख रूपये की राशि अंतरित की। सतना जिले के 232 युवाओं को स्वरोजगार के लिए 11 करोड़ 13 लाख 5 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी जन समूह को संबोधित किया। राज्यस्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण सतना कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में देखा और सुना गया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने दीप प्रज्जवल से किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, एलडीएम एपी सिंह, प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र आरएस पाण्डेय, आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक अंजुला झा, नव युवा व्यवसायी एवं आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि सतना जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में रोजगार मेले के कुल 8 आयोजन किये गये। जिसके माध्यम से कुल 16 हजार 618 युवा स्वरोजगारियों को 198 करोड़ 27 लाख 84 हजार रूपये की वित्तीय सहायता देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बुधवार को सम्पन्न प्रथम रोजगार मेले में 232 स्वरोजगारियों को 11 करोड़ 13 लाख रूपये की वित्तीय सहायता उनके खाते में अंतरित की गई है।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एमएसएमई प्रोत्साहन नीति के तहत स्थापित स्वरोजगार इकाइयों को 271 करोड़ रूपये का अनुदान भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किया। इसके तहत सतना जिले की 29 उद्यम इकाइयों को 4 करोड़ 38 लाख 14 हजार 874 रूपये की राशि मिली है। इनमें डिजायनेस्ट प्रा.लि. सितपुरा को 1 लाख 65 हजार 957 रूपये, मे. सजल वेवरेजेज हरनामपुर मैहर को 1 लाख 3 हजार 625, हरीराम राइस मिल सिंधौली को 80 हजार 682, स्वास्तिक सोल्युशन कोरिहाई को 19 लाख 125 रूपये, गैवीनाथ राइसमिल तिहाई को 4 लाख, सचिन इंजीनियरिंग औद्याोगिक क्षेत्र सतना को 5 लाख 43 हजार 588, कुग्गा पीवीसी प्लास्टिक को 31 हजार 261, सेन एण्ड पंडित पालिटयूब मटहेना को 8 लाख 24 हजार, स्काईलाक पाली इंडस्ट्रीज बांधा को 87 लाख 11 हजार 32, मैहर सीमेन्ट सेवा ट्रस्ट सरलानगर 10 लाख 98 हजार 877, मैगनम ओवरसीज खरवाही को 6 लाख 98 हजार 229, सुदामामल केशवदास सतना को 11 लाख 71 हजार 199, यश फूडस मटहेना को 1 लाख 40 हजार, सागर राइसमिल कोटर को 35 हजार 806, सक्षम इण्डस्ट्रीज सतना को 20 लाख 50 हजार 106, सूर्या प्लास्टिक झुकेही को 7 लाख 21 हजार 599, विन्ध्या बोर्ड गनेशा को 62 लाख 10 हजार 206, अवंतिका राईसमिल पतौरा को 13 लाख 43 हजार 478, मे. विजय एण्ड कम्पनी पहाड़ी को 43 लाख 146, छिरौल्या फेनसिंग झुकेही को 15 हजार 645, एसआर के गैस इण्डस्ट्रीज कोरिहाई को 17 लाख 803 रूपये, मोहित इण्डस्ट्रीज कोरिहाई को 2 लाख 16 हजार 29, भविष्य इण्डस्ट्रीज एलएलपी मटहेना को 69 लाख 118 रूपये, आरके सिरेमिक्स कोरिहाई को 8 लाख 50 हजार 104, दीपक पैकेजिंग सतना को 9 लाख 50 हजार 33, सुमित इण्डस्ट्रीज अकहा को 13 लाख 72 हजार 311 रूपये, पटपरनाथ एग्रो इण्डस्ट्रीज मौहाई को 8 लाख 41 हजार 746, कैमोर इंजीनियरिंग रेउसा को 4 लाख 4 हजार 927 रूपये और यश पार्लीटयूब मटहेना को 32 हजार 711 रूपये का अनुदान खाते में जमा किया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा छापामार कार्यवाही में घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d