• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

प्रमाण पत्र पाकर खिले युवतियों के चेहरे, कलेक्टर से कहा-थैंक्यू मैडम स्टोरी टेलर की कार्यशाला का कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुआ समापन

by Manish Gautam Chiefeditor
May 24, 2023
in छिन्दवाडा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर शुभम सहारे

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड से पोषित महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना के तहत तामिया में चल रही स्टोरी टेलर की कार्यशाला का समापन बुधवार को कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में हुआ। कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे, जिन्हें पाकर आदिवासी अंचल की युवतियों के चेहरे खिल उठे और सभी ने उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री पार्थ जैसवाल, अपर कलेक्टर श्री ओमप्रकाश सनोडिया, छिंदवाड़ा एसडीएम श्री अतुल सिंह, छिंदवाड़ा नगरपालिक निगम के कमिश्नर श्री राहुल सिंह भी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से ग्रामीण इंडियन सर्विसेज व पातालकोट टूरिस्ट इंफरमेशन सेंटर ने यह कार्यशाला आयोजित की। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना के तहत महिलाओं को रोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से तामिया अंचल की 15 युवतियों का चयन करके उन्हें स्टोरी टेलर बनाया गया है, जो अब तामिया-पातालकोट आने वाले पर्यटकों को पातालकोट की जानकारी देकर आत्म निर्भर बनने की राह पर है। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में युवतियों के पर्सनालिटी डेव्लपमेंट सहित तामिया-पातालकोट की विस्तृत जानकारी दी गई है। इस कार्यशाला का समापन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के तत्वावधान में हुआ। स्टोरी टेलर की ट्रेनिंग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने उन्हें अच्छा कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। समापन कार्यक्रम में जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत, ग्रामीण इंडियन सर्विसेज से अर्चना दास, रीना साहू, कार्यशाला के मास्टर ट्रेनर पवन श्रीवास्तव, पर्यटक प्रबंधक गिरीश लालवानी, डीएटीसीसी के सदस्य विनोद तिवारी, नागेंद्र गढ़ेवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
पर्यटन ग्राम सावरवानी की दो युवतियां भी बनीं हैं स्टोरी टेलर-तामिया अंचल से स्टोरी टेलर बनने वाली युवतियों में पर्यटन ग्राम सावरवानी से निर्मला परते और नेहा यदुवंशी के साथ तामिया से सोनाली धुर्वे, झंकार साहू, रश्मि भारती, निकिता उइके, खुशी कहार, निशा मालवी, गुढ़ीछतरी से जानकी भारती, बबिता भारती, कोंडरा से लक्ष्मी उइके, डोंगरा से संगलिया इवनाती, सिधौली से वर्षा पचलिया, जोगीमुआर से शरद कुमार भलावी, घटामाली से शीतल उइके शामिल हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

24 घंटे में अपनी उपस्थिति जनपद में दर्ज कराएं रोजगार सहायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d