रिपोर्टर सीमा केथावास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के माखननगर में थाने के सामने किन्नरों ने नग्न प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। जिसके वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आएं। नग्न प्रदर्शन करने की वजह किन्नरों के बीच हुए रुपए मांगने को लेकर विवाद का है। जिसमें कार्रवाई न होने से किन्नर नाराज हो गए। उन्होंने माखननगर थाने के सामने नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाइवे पर कुछ किन्नर नग्न होकर प्रदर्शन करने लगे। जिसके वीडियो तमाशा देख रहे लोगों ने बना लिए। वायरल वीडियो में देख सकते है कि किन्नर किस प्रकार से नग्न होकर पुलिस को भला-बुरा कह रहे है। कुछ पुलिस जवान ने उन्हें समझाने की कोशिश की इसके बावजूद वे चिल्ला रहे। हाइवे से आने वाले वाहन भी रुक गए। लोग इस तमाशते को देखते नजर आ रहे।
यह है पूरा मामला-
वसूली क्षेत्र के विवाद को लेकर दो दिन पहले करीब दर्जन भर किन्नर माखननगर की किन्नर के घर में घुसकर मारपीट कर भाग गए। किन्नर कमला जान ने थाने में आवेदन देकर बताया कि नर्मदापुरम, इटारसी के किन्नर हमारे उगाही क्षेत्र में अवैध वसूली करते हैं। मना करने पर 22 मई सोमवार को करीब 11 बजे दर्जन भर किन्नर कार और ऑटो में भरकर आए और मेरे घर में घुसकर ईंट,डंडों से मेरे साथ मारपीट की और भाग गए। जिसके बाद माखननगर के किन्नर शिकायत लेकर थाने पहुंचे। लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कमला ने आरोप लगाया कि सोमवार से ही हम पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी ने हमें धमकाकर बाहर कर दिया। मामले में थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे से मोबाइल कॉल से संपर्क किया। उन्होंने पेशी पर होने की बात कही। और बताया कि दो किन्नरों के समूह का मामला है। पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।
