रिपोर्टर सीमा कैथवास
___________________________________
नर्मदापुरम जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे सम्मिलित
___________________________________
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
__________________________________
सुप्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में #देवी_लोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 31 मई को मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan शामिल होंगे तथा देवी लोक की आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देवी लोक महोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओं को देवी लोक महोत्सव में जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए व्यवस्थित कार्ययोजन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समयसीमा में पूर्ण की जाएं।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर उपस्थित रहें। सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीसी की जरिए बैठक में शामिल हुए।
