रिपोर्टर संतोष चौबे
पुलिस महानिरीक्षक महोदय सागर के आदेशानुसार मॉडीफाई साइलेंसर वाली मोटर साईकिल वाहन चालकों के विरूद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया । इस संबंध में आज दिनांक 23.05.2023 को पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशानुसार जिले में मॉडीफाई साइलेंसर वाली मोटर साईकिल वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अमर दास कनारे व यातायात स्टाप के द्वारा मोटर साकिल को मॉडिफाई करा कर साइलेंसर एवं अन्य प्रकार से तैयार कराई गयी गाडियों की विशेष चैकिंग की गयी जो 01 मोटर साकिल वाहन चालक के विरुद्ध मॉडीफाई साइलेंसर की धाराओं में कार्यवाही की गयी साथ ही अन्य धाराओं में यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ताओं के विरूद्ध कुल 51 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 21000 रूपये समन शुल्क बसूल किया गया पन्ना सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अमरदास कनारे , मो.सखी हाशमी , सुनील पाण्डेय, कमलेश सिंह, व सतेन्द्र सिंह उपस्थित रहे ।
