कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 23 मई को जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना को आवेदन देकर अपनी- अपनी समस्यायें बताई। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से और मोबाइल फोन लगाकर भी संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 141 आवेदन आये। अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य ने भी लोगों के आवेदन लिये और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
