रिपोर्टर दुर्ग सिह यादव
मालथौन पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घण्टे
में किया खुलासा
थाना – मालथौन
जिला – सागर (म.प्र.)
दिनांक 17.05.2023 को फरियादी बब्लू दांगी ने इसके चाचा मलखान सिंह
के गुम होने की सूचना दिया जिस पर से थाना पर गुम इंसान क्रं. 21 / 23 कायम कर
जांच में लिया गया दौरान जांच के दिनांक 19.05.23 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई
कि मलखान सिंह का शव ग्राम सेमरालोधी के करन सिंह के खेत पर पड़ा है जो
पुलिस द्वारा तस्दीक की जाकर फरियादी रामप्रसाद पिता भगोले चढार नि. सेमरालोधी
की सूचना पर मृतक मलखान सिंह पिता महराज सिंह दांगी उम्र 52 साल नि.
पीपरखिरिया का शव मिलने से देहाती मर्ग इंटीमेशन उपरांत असल नंबर मर्ग क्रमांक
31 / 23 कायम किया गया किया मृतक की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें डांक्टर साहब
द्वारा मृतक की मृत्यु गला दबाने से मृत्यु होना बताया एवं मर्ग जांच में आई साक्ष्य के
आधार पर अपराध क्रमांक 170 / 23 धारा 302,201, 34 ताहि का दिनांक 20.05.2023 को
पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक तिवारी, श्रीमान अति. पुलिस
अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिंह, श्रीमान एसडीओपी महोदय खुरई श्री सुमित केरकेट्टा
के निर्देशन मे प्रकरण की विवेचना गंभीरता से करते हुए टीम गठित कर आरोपियान 1.
सुजान पिता दुर्जन लोधी उम्र 22 साल एवं 2. छोटू पिता भैरो विश्वकर्मा उम्र 23 साल
दोनो निवासी ग्राम सेमरालोधी थाना मालथौन से संदेह के आधार पर हिकमतअमली से
प्रकरण के बारे मे पूंछताछ की गई जो आपस में शराब पीने की बात को लेकर उक्त
आरोपीगणों ने मृतक मलखान सिंह की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया जो
आरोपीगणों को दिनांक 21.05.2023 को गिरफ्तार किया गया जो आरोपीगणों को
माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। अंधे कत्ल का 24 घण्टे के अंदर खुलासा
किया गया ।
उक्त प्रकरण मे आरोपीगणों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक
शकुन्तला बामनिया, उनि गिरीश त्रिपाठी, उनि विकास बेनल, सउनि एस. एन. दुबे,
प्रआर. 230 सुशील सिंह, प्रआर. 967 लक्ष्मण प्रसाद, प्रआर. 737 देवनारायण, प्रआर.
1101 सुनील, आर. 1833 प्रदीप, आर. 1553 जयसिंह, आर. 1726 भीकम सिंह, आर.
1750 राजू सिंह, आर. 694 कामता का बिशेष उल्लेखनीय योगदान रहा।
