कटनी के पिपरौध ब्रिज के पास आज देर शाम ट्रक और मैजिक की भीषण भिड़ंत में 3 महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि घटना का शिकार हुआ मैजिक सवार परिवार मैहर से मां शारदा के दर्शन करके अपने गांव वापस जा रहा था। मैजिक में सवार परिवार जबलपुर जिले के बरेला का निवासी बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक यह परिवार आज सुबह जबलपुर से मैहर के लिए मां शारदा के दर्शन को निकला था, दर्शन करने के बाद जब यह सभी लोग अपने मैजिक से अपने गांव वापस जा रहे थे उसी दौरान कटनी के पिपरौढ़ ब्रिज के समीप ट्रक से भीषण टक्कर हो गई जिसमें मैजिक में सवार तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन एवं कलेक्टर अवि प्रसाद घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श कर उन्हें उचित इलाज व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
