सतना 20 मई 2023/कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशन में सतना जिले में लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के एक दिनी अभियान में शनिवार को 11 तहसीलों में 1552 से अधिक लंबित सीमांकन प्रकरणों का मौके पर निपटारा किया गया। इनमें तहसील नागौद में 222, मैहर में 238, रघुराजनगर में 184, रामपुर बघेलान में 215, अमरपाटन में 103, मझगवां में 114, उचेहरा में 137, रामनगर में 128, बिरसिंहपुर में 81 प्रकरण और तहसील कोटर में 63 प्रकरण मौके पर निराकृत हुए।
एक दिनी महाअभियान में 11 तहसीलों में कुल 1275 सीमांकन के लंबित प्रकरणों का लक्ष्य एक दिन में निराकरण के लिए राजस्व अधिकारियों को दिया गया था। जिनमें लक्ष्य से कहीं अधिक 1552 लंबित सीमांकन प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया।
#मुख्यमंत्री_जनसेवा_अभियान2
