कटनी (20 मई ) मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अंतर्गत राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2022 की परीक्षा रविवार 21 मई 2023 को आयोजित की गई है। इसके लिए कार्यालय कलेक्टर
कटनी के अपर कलेक्टर स्टेनो कक्ष-07 में जिला परीक्षा केन्द्रोल रूम स्थापित किया जाता है
कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 07622 223200 है।
अपर कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी श्री रोमानुस टोप्पो ने अधीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया है। कंट्रोल रूम के लिए दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कंट्रोल रूम में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए हरप्रीत ग्रोवर सहायक ग्रेड 3, राहुल चाडार भ्रात्य और दोपहर 2 बजे से शाम को सामग्री जमा होने के उपरांत तक के लिए भूपेंद्र सिंह ठाकुर सहायक ग्रेड 3 और रमेश राय की ड्यूटी लगाई गई है।
अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला परीक्षा नियंत्रण कक्ष में परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण घटना की जानकारी प्राप्त होने पर इसकी सूचना कलेक्टर एवं आयोग को तत्काल दी जायेगी। साथ ही आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश एवं जानकारी संबंधित अधिकारी को देगें और समन्वय करेंगे।
