कटनी ( 20 मई )- राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 का आयोजन 21 मई को कटनी मुख्यालय स्थित 07 परीक्षा केन्द्रों शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज झिंझरी ,कटनी आटर्स एंड कॉमर्स कॉलेज नई बस्ती,
शासकीय तिलक कॉलेज खिरहनी,नालंदा हायर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाईन,शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय माधवनगर,
सरस्वती हायर सेकेंडरी विद्यालय नई बस्ती,
बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटनी
में प्रातः 10 से 12 एवं द्वितीय पाली दोपहर 02ः15 से 04ः 15 बजे तक, दो सत्रों में किया जाना है।
अपर कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी रोमानुस टोप्पो द्वारा परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था हेतु प्राचार्य डॉ. एन. बरखेरकर,डॉ. जय चड्डा,डॉ. एस. के. खरे,भारती निगम, विभा श्रीवास्तव,पुषोत्तम प्रसाद माली एवं अतुल अनुपम अब्राहम को केंद्राध्यक्ष तथा डॉ. सुनील बाजपेई शासकीय तिलक कॉलेज, के.जे. सिन्हा शासकीय महिला कॉलेज, अमिताभ पाण्डेय शासकीय महिला कॉलेज, डॉ. महेन्द्र प्रताप यादव शासकीय तिलक कॉलेज,डॉ. करूनेश प्रताप मिश्रा शासकीय तिलक कॉलेज,
डॉ. विनय बाजपेई शासकीय तिलक कॉलेज,अजय कुमार कुरसिया शासकीय तिलक कॉलेज कटनी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
