• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के लिये रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) एवं सहायक अधिकारियों की नियुक्ति

by Manish Gautam Chiefeditor
May 20, 2023
in छिन्दवाडा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर शुभम सहारे

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्रीमती शीतला पटले द्वारा म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 (पूर्वार्ध्द) की प्रक्रिया संपन्न करने के लिये रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) और सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है । नियुक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) अपने खंड से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) के पर्यवेक्षण निर्देशन व नियंत्रण के अधीन कार्य करेंगे और म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर प्रसारित निर्देशों के अनुसार समयावधि में कार्य पूर्ण करेंगे । सभी संबंधित सहायक अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) को सहयोग करने के निर्देश भी दिये गये हैं ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्रीमती पटले ने बताया कि जनपद पंचायत चौरई में तहसीलदार चौरई श्री राजेन्द्र कुमार टेकाम को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) और नायब तहसीलदार चौरई श्री शशांक मेश्राम को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है जो तहसील कार्यालय चौरई में नाम निर्देशन प्राप्त कर पंच पद के लिये निर्वाचन करायेंगे । जनपद पंचायत जुन्नारदेव में तहसीलदार जुन्नारदेव श्री कुणाल राउत को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) और नायब तहसीलदार जुन्नारदेव श्री राजीव नेमा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है जो तहसील कार्यालय जुन्नारदेव में नाम निर्देशन प्राप्त कर पंच पद के लिये निर्वाचन करायेंगे । जनपद पंचायत अमरवाड़ा में तहसीलदार अमरवाड़ा श्रीमती छवि पंत को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) और नायब तहसीलदार अमरवाड़ा श्री सौरभ मरावी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है जो तहसील कार्यालय अमरवाड़ा में नाम निर्देशन प्राप्त कर पंच पद के लिये निर्वाचन करायेंगे । जनपद पंचायत मोहखेड़ में तहसीलदार मोहखेड़ श्रीमती शोभना ठाकुर को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) और नायब तहसीलदार मोहखेड़ श्रीमती साधना सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है जो तहसील कार्यालय मोहखेड़ में नाम निर्देशन प्राप्त कर पंच पद के लिये निर्वाचन करायेंगे।
इसी प्रकार जनपद पंचायत पांढुर्णा में तहसीलदार पांढुर्णा श्री वीरबहादुर सिंह धुर्वे को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) और नायब तहसीलदार पांढुर्णा श्री राजेश पटवा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है जो तहसील कार्यालय पांढुर्णा में नाम निर्देशन प्राप्त कर पंच और सरपंच पद के लिये निर्वाचन करायेंगे । जनपद पंचायत सौंसर में तहसीलदार सौंसर श्रीमती भावना मलगाम को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) और नायब तहसीलदार सौंसर श्री अशोक अडने को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है जो तहसील कार्यालय सौंसर में नाम निर्देशन प्राप्त कर पंच और सरपंच पद के लिये निर्वाचन करायेंगे । जनपद पंचायत हर्रई में तहसीलदार हर्रई श्री रत्नेश ठवरे को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) और नायब तहसीलदार हर्रई श्रीमती दीक्षा पटेल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किया गया है जो तहसील कार्यालय हर्रई में नाम निर्देशन प्राप्त कर पंच पद के लिये निर्वाचन करायेंगी । उन्होंने बताया कि सभी संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है जो संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) को सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

किसानों को मानक गुणवत्ता के खाद बीज शासन द्वारा निर्धारित दर पर उपलब्ध करायें-कलेक्टर श्रीमती पटले ज़िला स्तरीय आदान विक्रेता कार्यक्रम संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d