कटनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद एवं छोटी.बड़ी समस्याओं से परेशान आम जन की समस्याओं से त्वरित निदान दिलाने के उद्देश्य प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में शहरवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सपना है कि हमारे प्रदेश की आम नागरिकों को उनकी समस्या का निदान मौके पर करवा कर उन्हें आत्मबोध की संतुष्टि प्रदान करना है।
महापौर श्रीमती सूरी ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हमेशा आमजन के लिए ही योजनाएं संचालित करने के साथ ही आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ भी प्रदाय किया जा रहे हैं।
आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे द्वारा जनसेवा अभियान के तहत समस्याओं का समाधान करने के ’लिए अधिकारियों कर्मचारियों को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान को सफल बनाने शिविर स्थलों पर पहुंचकर वार्ड के पार्षदों द्वारा भी उत्साह पूर्वक योगदान दिया जा रहा है।
20 मई को डॉ जाकिर हुसैन वार्ड के सामुदायिक भवन संजय नगर एवं हेमू कालाणी वार्ड गीता भवन बंगला लाइन तथा आचार्य कृपलानी वार्ड केरिन लाइन स्कूल में शिविर लगाए गए। निगम सीमा में उपायुक्त पीके अहिरवार को अभियान का कुशल क्रियान्वयन करने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है।मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत नगरीय सीमा में शिविरों में मध्यप्रदेश शासन की 23 सेवाओं को शामिल किया गया है।
