रिपोर्टर मुकेश राय
11 व्यक्ति गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही जारी
मध्यप्रदेश शासन की नियमानुसार कलारी के पास खुले आहातों को बंद किया
गया है । जो दिनांक 19.05.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि मकरोनिया चौराहा
कलारी एवं बंडा रोड कलारी के पास पूर्व में खुले अहातों पर कुछ लोगों द्वारा
अवैध रूप से बैठकर शराब पी जा रही हैं। जो सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के आदेशानुसार श्रीमान् अति पुलिस
अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरौनिया
श्री शेखर दुबे के मार्गदर्शन में थाना मकरोनिया से टीम गठित कर उपरोक्त दोनो
अहातो पर पुलिस द्वारा दविश दी गई जो उक्त अहातों पर बैठे कुल 11 लोगो को
पुलिस द्वारा रेड कर पकडा गया । एंव आवकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्द
किया गया हैं ।
थाना क्षेत्र में पूर्व में शराब दुकानों के पास अहातों के रूप में संचालित
टपरा/दुकानो को पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग, आवकारी विभाग द्वारा समंवय
स्थापित कर शराब पीने वाले स्थानों को चिंहित कर अवैध अहातों पर अतिक्रमण
हटाने की कार्यवाही की गई हैं ।
दिनांक 19.05.2023 को मकरोनिया चौराहा पर एक मानसिक रूप से विछिप्त
लडकी उम्र करीबन 20 वर्ष की घूमने हुये पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त
लडकी से पूछताछ उपरांत एवं फोटो से पहचान कराकर कर पुलिस द्वारा तत्परता
से लडकी के परिजनों को गढ़ाकोटा से तलब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया
हैं।
