रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । सिवनीमालवा तहसील के किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण किये जाने को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया । ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया कि सिवनीमालवा,डोलरिया तहसील क्षेत्र के किसानों को नहर का पानी नही मिलने से खेत में किसानों की फसल सूख रही है । मिसरोद माइनर में पानी नही आ रहा है । बघवाड़ा, धर्मकुंडी, सतवासा, कोटलाखेड़ी, हिरणखेड़ा, सोमलवाड़ा, मनवाड़ा, दतवासा, सैल, बमनगाँव, रोझड़ा, मिसरोद, धमासा गॉव में विजली की समस्या है जो पर्याप्त नही मिल रही है । और कई जगह डीपी भी बदलना है। इन मांगों को समय सीमा में पूरा किया जाना आवश्यक है । साथ ही किसानों का गेहूं, चने के उपार्जन का पैसा भी नही मिला है, जिसे त्वरित किया जाना आवश्यक है ।
जिला पंचायत में सांसद प्रतिनिधि सुधीर पटेल ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान नही दे रही है , समय सीमा में अगर समस्या नही सुलझी तो किसान आंदोलन करेंगे । जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल और जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल, अभिषेक गौर, देवेंद्र गौर, बलवंत सिंह राजपूत, राजेश गौर आदि ने ज्ञापन सौंपा ।
