• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

भ्रमण दौरान दिए आंखों का इलाज कराने के वादे को कलेक्टर ने किया पूरा

by Manish Gautam Chiefeditor
May 18, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी( 18 मई )-   जनपद पंचायत कटनी अंतर्गत ग्राम गुलवारा निवासी संजो बाई की आंखों के तारे मासूम कृष्णा और उसकी बहन सरोज जल्द ही अब दुनिया को साफ -साफ देख सकेंगे और यह संभव हो पा रहा है कलेक्टर  अवि प्रसाद के पीडि़त मानवता के प्रति समर्पित संवेदनशील प्रयासों से। कृष्णा और उसकी बहन सरोज का शुक्रवार को जबलपुर के ख्यातिलब्ध नेत्र चिकित्सालय देवजी नेत्रालय में आपरेशन होगा।

   कलेक्टर श्री प्रसाद ने इन दोनों मासूमों की  आंखों का आपरेशन और इलाज कराने का वादा अपने भ्रमण के दौरान किया था। आज वो वादा पूरा होने जा रहा है जब भाई-बहन दोनों अपनी बेहतर हो चुकी आंखों से दुनिया की खूबसूरती को निहार सकेंगे।

भ्रमण दौरान कलेक्टर से बताई थी व्यथा

ग्राम गुलवारा के भ्रमण दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद से गांव की संजो बाई चक्रवती ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया था कि उसके बच्चों को नेत्र संबंधी कोई रोग है, जिसकी वजह से बच्चे साफ- साफ देख नहीं पाते। कलेक्टर श्री प्रसाद ने महिला की पीड़ा को समझकर उसे आश्वस्त किया था कि वे उसके बच्चों की जांच करा कर उनके इलाज का हर संभव प्रयास करेंगे।

जबलपुर में होगा ऑपरेशन

संजो बाई को दिया हुआ वादा पूरा करने के उद्देश्य से  सबसे पहले  कलेक्टर ने  सरोज 14 वर्ष और कृष्णा 6 वर्ष की जिला चिकित्सालय कटनी में नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराई। जिसमें इन दोनों बच्चों को मोतियाबिंद होने की शिकायत सामने आई। जिसका उपचार ऑपरेशन के रूप में होने की जानकारी नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा दी गई। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा दोनों बच्चों के ऑपरेशन के लिए देव जी नेत्रालय जबलपुर में संपर्क कर बच्चों की जांच रिपोर्ट डॉ पवन स्थापक को भेजी। जिनके द्वारा ऑपरेशन उपरांत बच्चों की नेत्र ज्योति ठीक होने की प्रबल संभावना जताई और  अब इन दोनों बच्चों का ऑपरेशन शुक्रवार 19मई  को होने जा रहा है।

उम्मीद ही नहीं थी कि कभी दूर होगा अंधकार

 कलेक्टर श्री प्रसाद ने दोनों बच्चों और उनकी मां से कलेक्ट्रेट में मुलाकात  भी किया था और उन्हें उपचार संबंधी सारी जानकारी से अवगत भी कराया था। साथ ही बच्चों से बातचीत कर उनका साहस भी बढ़ाया था। बच्चों और उनकी मां ने कलेक्टर श्री प्रसाद का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा था कि -उन्हें कभी उम्मीद ही नहीं थी कि उनके जीवन का कभी अंधकार  दूर हो सकता है। ये दुनिया देख सकते हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

समर्थन मूल्य पर किसानों को 183 करोड रूपये का अब तक हुआ भुगतान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d