• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, May 13, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

राजस्व ग्राम बनते ही बदलने लगी कारोपानी की तस्वीर* *• कलेक्टर ने साकार किया ग्रामीणों के खेल मैदान का सपना* *• गांव में बदलाव की बयार बना खेल मैदान*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 17, 2023
in कटनी
0
राजस्व ग्राम बनते ही बदलने लगी कारोपानी की तस्वीर*  *• कलेक्टर ने साकार किया ग्रामीणों के खेल मैदान का सपना* *• गांव में बदलाव की बयार बना खेल मैदान*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत कचनारी का ग्राम कारोपानी…जहां के युवाओं और बच्चों के लिए गांव में विकसित खेल मैदान का होना एक सपना सा था। लेकिन उनके इस सपने को हकीकत में बदल कर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने इस गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने की शुरुआत कर दी है। कलेक्टर श्री प्रसाद के अथक प्रयास से यह वन ग्राम अब राजस्व ग्राम बन चुका है और यहां बदलाव के सूरज की पहली किरण खेल मैदान के रूप में आ पहुंची है।

*ग्रामवासियों ने की थी मांग*
ग्राम कारोपानी के वन ग्राम होने की वजह से यह गांव विकास की दौड़ में काफी पीछे रह गया है। बुनियादी जरूरतों के लिए मोहताज क्षेत्रीय जनों विशेषकर बच्चों और युवाओं ने मांग कलेक्टर श्री प्रसाद से यहां खेल मैदान बनाने की मांग की थी। जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन उन्हें कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिया था।
*बदलने लगी ग्रामवासियों की तकदीर*
कलेक्टर अवि प्रसाद के अथक प्रयास से वन ग्राम कारोपानी के राजस्व ग्राम में तब्दील होते ही यहां विकास के रंगों से तस्वीर बदलना शुरू हो गई। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा यहां खेल मैदान विकसित करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा को दिए थे। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कारोपानी ग्राम में मनरेगा मद से खेल मैदान निर्माण का कार्य कराया जा रहा था, जो अब पूर्ण हो चुका है। अपनी मांग पूरी होने पर क्षेत्रीय जनों ने कलेक्टर श्री प्रसाद का आभार जताया है।
*मनरेगा मद से महज 4 माह में हुआ निर्माण*
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ग्राम कारोपानी में खेल मैदान निर्माण के लिए करीब 3 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मनरेगा मद से प्रदान की थी और ग्राम पंचायत कचनारी को नोडल एजेंसी बनाते हुए उक्त कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समय पर कराए जाने के निर्देश गत वर्षांत दिसंबर माह में दिए थे। कलेक्टर श्री प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में महज साढ़े 4 माह में ही मैदान बनकर तैयार भी हो गया।
*खेल सामग्री मिलने पर खुशी हुई दोगुनी*
खेल मैदान की मांग पूरी होने के साथ साथ कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर गांव के बच्चों और युवाओं को खेलने के लिए खेल सामग्री भी मिलने से उनकी खुशी दुगुनी हो गई है। उन्होंने कलेक्टर श्री प्रसाद का आभार व्यक्त करते हुए खेल मैदान संरक्षण और खेल विधा में पारंगत होने का संकल्प लिया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न : उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग

जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न : उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d