कटनी मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह संशोधित योजना 2022 के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन नगर पालिक निगम परिसर में किया जाएगा। जिसमें कन्या विवाह कल्याणी परित्यक्ता के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शहर के पात्र हितग्राहियों से मध्यप्रदेश और शासन द्वारा संचालित योजना का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने की अपील की गई है। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि प्रदेश शासन की जन कल्याण के लिए संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आमजन को बहुतायत संख्या में लाभ मिल रहा है। यह योजना आम आदमी के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना प्रभारी रवि शंकर पांडे ने बताया कि विवाह के लिए हितग्राही निगम कार्यालय की योजना शाखा में निर्धारित प्रपत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज सहित दिनांक 24 मई 2023 तक अनिवार्य रूप से आवेदन जमा कर दें। उन्होंने बताया कि विवाह के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र एवं वधू की आयु 18 वर्ष वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदन के साथ वर वधू के आयु संबंधी दस्तावेज दोनों की समग्र आईडी समग्र आईडी में आधार नंबर राशन कार्ड एवं क्षेत्र का होना अनिवार्य किया गया है
