रिपोर्टर सीमा कैथवास
पिपरिया। नर्मदापुरम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में लगातार चार पहिया वाहन सहित बसो में अनियमितता पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की जा रही है । कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के साथ विभागीय टीम आज 17 मई बुधवार को नर्मदापुरम जिले के पिपरिया तहसील पहुंची तथा सघन जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान लगभग 65 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 12 वाहनो पर 15000 की चालानी कार्यवाही करते हुए राजस्व वसूला गय। जांच में एक बस अनफिट पाए जाने पर मौके पर ही बस का फिटनेस निरस्त किया गया तथा सोहागपुर में बीच रास्ते में बस रोककर सवारी भर रही बस पर भी चालानी कार्यवाही की गई।
आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने बताया की क्षेत्रीय परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले की तहसीलों तथा ग्रामीण मार्गो पर संचालित सभी बसों की नियमों एवं सुरक्षा संबंधी मानकों की जांच करते हुए ,कमी पाए जाने पर उचित कार्यवाही करेगा ।जांच दल में आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के साथ सिपाही राकेश चौरे, उमेश पटेल ,उदयभान शर्मा, हेमंत प्रजापति, कीर्ति वर्मा, सूरज शामिल रहे।
