विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
आज अखिल भारतीय संत समिति के तत्वाधान में अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री महामंडलेश्वर श्री श्री 108 राधे राधे बाबा जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय संत समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के साथ एक विशेष बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के समस्त मठ मंदिरों एवं गौशालाओं के संबंध में चर्चा हुई तथा माननीय मुख्यमंत्री जी ने अस्वस्थ किया की सभी बिंदुओं पर बिंदुवार अति शीघ्र विचार कर अगली बैठक में प्रस्ताव पारित किए जाएंगे जिसमें प्रमुख रूप से पूज्य महामंडलेश्वर नरसिंह दास जी महाराज जबलपुर प्रदेश उपाध्यक्ष पूज्य हनुमान दास जी महाराज प्रदेश महामंत्री पूज्य महामंडलेश्वर कन्हैया दास जी महाराज अध्यक्ष भोपाल साधु मंडल पूज्य राधा मोहन दास जी महाराज महंत अनिल आनंद महंत केशव दास जी महाराज मध्य प्रदेश धर्म समाज के अध्यक्ष महंत सालिकराम दास पुजारी सत्य नारायण दास गुलशन दास विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री श्री राजेश तिवारी जी धर्माचार्य प्रमुख श्री मुन्ना पांडे जी एवं समस्त पूज्य संत बैठक में सम्मिलित हुए उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता संत समिति महंत अनिल आनंद द्वारा दी गई
