रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। पंजाब के पठानकोट में तैनात आर्मी जवान अजय यादव का करीब पाँच लाख रुपये मूल्य के जेवर से भरा बेग बस से हुआ चोरी। इटारसी से सिवनी मालवा के खारदा ग्राम स्थित अपने घर सपरिवार छुट्टियों में आ रहा था। घटना आज सुबह साढ़े आठ बजे इटारसी और सिवनी मालवा के बीच की बताई जा रही है। फरियादी ने वारदात की सूचना सिवनी मालवा पुलिस को दी, जिसके बाद सब इंस्पेक्टर महेश जाट, फरियादी के साथ इटारसी पहुँचे और जगह जगह सीसीटीवी फुटेज देखें। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लिया है, जांच जारी है बस इटारसी की बताई गई है।
