रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं हाटफुलनेस संस्थान हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एकात्म अभियान के तहत योग एवं ध्यान शिविर मध्य प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत में आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, इसी के तहत केसला के सभी सेक्टरों मे यह आयोजित होना है। सेक्टर- दो की नवांकुर संस्था नव अभ्युदय द्वारा आज पीपलढाना, नजरपुर और सोडिया गांव में एकात्म अभियान का तीसरा सत्र संपन्न हुआ। जन अभियांन परिषद की सुमन सिंह ने बताया कि ये अभियान प्रशासन के सहयोग से सभी विकास खंडों मे तीन-तीन दिन के सत्र मे आयोजित होगा और ये सत्र लेने हेतु हार्टफुलनेस के प्रशिक्षित कार्यकर्ता सत्र ले रहे है। कल से द्रितीय सत्र जुझारपुर, देहरी, तरोंदा, नया गाँव और भट्टी मे शुरू होगा। इन शिविरों के माध्यम से गाँव गाँव के अन्तिम छोर तक के लोगों को ध्यान एवं योग की बारीकियों से अवगत कराना है ताकि लोग योग और ध्यान के माध्यम से अपने जीवन को इस भाग दौड़ की जिंदगी मे संतुलित कर सके और तनाव मुक्त हो सके। इस अभियान को जन अभियान परिषद से जुड़ी सभी नवांकुरों, प्रस्फुटन समितियों, परामर्शदाता, सामाजिक कार्य के छात्र- छात्राओं के सहयोग से किया जाना है। जन अभियांन परिषद का सभी से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हम अपने शरीर को कैसे स्वस्थ रखें एकात्म चिंतन कैसे प्राप्त कर सकें को सीखे। जन अभियान परिषद के संभाग समनव्यक कौशलेश तिवारी और जिला समनव्यक राजेश सिसोदिया एवं एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व और मार्ग दर्शन मे यह अभियान बढ़ रहा है।
