• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पैक्स समितियों में मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना लागू, 13 मई को सभी डिफाल्टर कृषकों की 2.00 लाख रुपए तक के बकाया ऋण माफ करने हेतु सूची प्रकाशित कर दी गई है,14 मई से 18 मई तक आवेदन आमंत्रित

by Manish Gautam Chiefeditor
May 13, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम जिले के 10959 एवं हरदा जिले के 6332 किसान होंगे लाभांवित,14 मई से 18 मई तक आवेदन आमंत्रित

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के डिफाल्टर कृषकों पर बकाया कालातीत फसल ऋणों के ब्याज माफ किये जाने के लिए मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना, 2023 शुरू की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक आरएस भदौरिया ने बताया कि जिसके आधार पर बैंक के कार्यक्षेत्र जिला नर्मदापुरम एवं हरदा से संबद्ध समस्त समितियों में उक्त योजना लागू करने हेतु प्रेषित की गई हैं।

नर्मदापुरम जिले की समस्त 12 कृषि ऋण से संबद्ध समितियों में उक्त योजना का समयबद्ध कियान्वयन करने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधकों को सहायक नोडल अधिकारी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बैंक से संबद्ध समितियों के द्वारा योजना लागू करने के प्रस्ताव पारित कर बैंक एवं सहकारिता विभाग को प्रेषित कर दिये गये है। समितियों के द्वारा 13 मई को समिति के सूचना पटल पर सभी डिफाल्टर कृषकों की 2.00 लाख रुपए तक के बकाया ऋण माफ करने हेतु सूची प्रकाशित कर दी गई है।

नर्मदापुरम जिले की 99 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के 10959 डिफाल्टर कृषक सदस्यों को 31 मार्च 23 की स्थिति पर 19.63 करोड़ एवं हरदा जिले की 52 समितियों के 6332 सदस्यों को 14.92 करोड़ का लाभ प्राप्त होगा । उक्त योजना के अंतर्गत दिनांक 14.05.2023 से 18.05.2023 तक डिफाल्टर कृषक सदस्य समिति से निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर आवेदन जमा कर उक्त योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। श्री भदौरिया ने यह भी बताया कि नर्मदापुरम जिले की 99 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में शासन की अग्रिम भंडारण योजना के अंतर्गत दिनांक 12.05.2023 तक 8500 मी. टन खाद भंडारण के विरूद्ध 1660 मी. टन वितरण हो चुका है। इसी प्रकार हरदा जिले की 52 समितियों में 4400 भी. टन खाद भंडारण के विरूद्ध 1761 मी. टन खाद का वितरण हो चुका है। समितियों के द्वारा एफओआर. अंतर्गत 2200 मी. टन यूरिया का भंडारण कराया जा रहा है। नर्मदापुरम् एवं हरदा जिले के कृषकों से अपील है कि “मुख्यमंत्री कृषकब्याज माफी योजना, 2023 के अंतर्गत समिति में फार्म जमा कर उक्त योजना का लाभ प्राप्त करें, साथ ही समितियों में भंडारित खाद का अग्रिम उठाव कर शासन की योजना का भी लाभ प्राप्त करें ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

आमोन में महालक्ष्मी नारायण यज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान, सलकनपुर देवीलोक के निर्माण के लिए प्रत्येक घर से एक शिला (ईंट) भेंट करने की क्षेत्रवासियों से अपील की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d