रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देकर बैठी ओलम्पिक विजेता, देश क़ा कुश्ती में नाम रोशन करने वाली बेटियों के समर्थन में, सड़क पर उतरी नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नसीम खान के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन कर केंडिल मार्च निकाला। जिसमें महिला कुश्ती से जुड़ी खिलाडियों के यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिँह की तत्काल गिरफ्तारी करने, उसे पार्टी से निकालने की मांग की गयी. तथा उक्त सांसद व केंद्र सरकार के ख़िलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में केंडिल मार्च निकाला गया ज़ो तुलसी चौक से प्रारम्भ होकर गाँधी प्रतिमा, गाँधी स्टेडियम पर समाप्त हुआ। उक्त प्रदर्शन के दौरान नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नसीम खान, पूर्व नपा अध्यक्ष नीलम गाँधी,नेता प्रतिपक्ष नपा रफतजहां सीद्दीकी,रंजीता बेनर्जी,पप्पी ठाकुर, रजिया खान, आरती केवट,कमला रैकवार, रेशमा खान,मनीषा कश्यप,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर,राजेंद्र तोमर रज्जू,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पूर्व पार्षद अजय शुक्ला,इरशाद मुन्ना सिद्दीकी, हरीश अग्रवाल,रवि अग्रवाल, अमोल उपाध्याय ,सौम्य दुबे,शेख रमजान, रामशंकर सोनकर, गुफरान अंसारी, राहुल दुबे, किशन मंटू ठाकुर सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।