रिपोर्टर सीमा कैथवास
सेमरी हरचंद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया मध्य प्रदेश प्रवास पर आए हैं। नर्मदापुरम से पिपरिया जाने के दौरान सेमरी हरचंद पीपल चौक पर श्री तोगड़िया का राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के संभाग अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, जिला महा सचिव भरत शर्मा,जिला महासचिव संजय पुरोहित, वरिष्ठ समाजसेवी शिवम महेंद्र पाराशर, बड्डू पटेल,नवीन माछीवाल, अधिवक्ता धर्मेंद्र सुलेखिया, राजकुमार पुरबिया,छोटे लाल पटेल एवं सेमरी हरचंद नगर इकाई के राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर तोगडिय़ा ने कहा कि वे किसी दल और पार्टी के गुलाम नहीं है और वे देश के करोड़ों हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए भारत यात्रा पर निकलें हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों का उत्थान जरूरी है लेकिन देश के करोड़ों हिंदुओं के हित में भी काम किया जाना जरूरी है। सरकार मंदिरों का निर्माण कराए लेकिन साथ में हिंदुओं को रोजगार भी दिलाएं।
