रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे मनाया जाता है। यह खास दिन हेल्थ केयर इंडस्ट्री में नर्सों के योगदान को याद करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस शुभ अवसर पर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय इटारसी के सभाकक्ष में डॉ अर्पित त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं समाजसेवी संजय मिहानी के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नर्स स्वर्गीय फ्लोरेंस नाइटेंगल जिन्होंने युद्ध में घायल सैनिकों की दिन रात सेवा की थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इटारसी संस्था से विगत वर्षों में सेवानिवृत्त हुई नर्सेस श्रीमती उर्मिला जैन, अर्जरा कुरेशी, श्रीमती हेलिना आगस्टिन को कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। एएनएम बंदना डोंगरे, अर्चना चौरे एवं रीता के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । नर्स दिवस का महत्व डॉ विवेकचरण दुबे, डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ अर्पित त्रिवेदी, संजय मिहानी,अंजली पाठक, वेदनायर द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में आरएमओ डॉ विकास जेधपुरिया, डॉ आभा दुबे, डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ नितेश दीवान, डॉ आशीष पटेल ,डॉ जैफ जकारिया, डॉ कृतिका चौबे, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से समस्त स्टाफ, समस्त प्रभारी विंग, समस्त नर्सिंग ऑफिसर, एलएचबी, समस्त एएनएम, आशा एवं कार्यालय स्टॉफ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन शहरी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुनील साहू एवं आभार प्रदर्शन डॉ आशीष पटेल द्वारा किया गया।
