कलेक्टर श्री अवि प्रसाद मार्गदर्शन में एवं रिसर्च एसोसिएट सुदीप शहाने के निर्देशन में विश्व प्रसिद्ध भारत देश की अमूल्य पुरातात्त्विक धरोहर विजयराघवगढ़ विकासखंड के रंगमहल में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर सम्पूर्ण रंगमहल परिसर को स्वच्छ करते हुए उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और श्रमदान करने की प्रेरणा दी गयी। साथ ही कटनी जिले की समृद्ध विरासत को जन जन तक संपूर्ण राष्ट्र में पहुंचाने हेतु कटनी को जाने क्विज प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार किया गया। इस अभियान में जनसेवा मित्र अंकित रैदास, अनिल चौधरी, प्रीति बड़गैया, महक बड़गैया, नेपाल सिंह, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, संजना सेन, साक्षी शुक्ला, प्रीति गुप्ता, रीनू सिंह, एवं सुलेखा पटेल ने श्रमदान के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
