रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण आज से प्रारंभ हुआ है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने आज इसका शुभारंभ किया। इस अवसर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ हेमेश्वरी पटले, डॉ नीरज जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, भाजपा महामंत्री राहुल चौरे, सभापति मंजीत कलोसिया, पार्षद जिमी कैथवास, पूर्व पार्षद अभिषेक कनोजिया, विधायक प्रतिनिधि नरेश मेघानी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, मनीष गालर, प्रशांत मनवारे, गौरव बडकुर व अन्य मौजूद थे।
विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने गांधी वाचनालय में लगे कैंप का शुभारंभ किया। विधायक डॉ शर्मा ने बताया कि इस शिविर में नवीन नल कनेक्शन, नगरीय क्षेत्र के टयूबवेल व हेंडपंप का सुधार, भवन अनुज्ञा, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, विकास अनुज्ञा के समय सीमा का विस्तार, अविवादित संपत्ति का हस्तातंरण आदेश आवासीय, एनओसी व अन्य कार्य होंगे। इस अवसर पर विधायक डॉ शर्मा ने मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प अभियान का शुभारंभ भी किया।
इन स्थानों पर लगाए गए हैं कैंप-
नगरपालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने बताया कि शहर में आठ स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं। इसमें पिपलेश्वर गार्डन के पास वार्ड 01, 02, 05,33, 34 हैं। वहीं मीठा कुंआ पुरानी इटारसी में वार्ड 03, 04, 06, 07 में, पीपल मोहल्ल ब्रिज के नीचे में वार्ड 08,09,10 में, प्राथमिक शाला नया भवन झुग्गी क्षेत्र में वार्ड 11, 12,13, 14 का, शासकीयकन्या शाला सूरजगंज में वार्ड 15, 16,17, 29, 30 का, लक्ष्मी नारायण जोधराज शाला में वार्ड 18, 19, 20, 21, 22, 23 का, नुरउलहक पब्लिक स्कूल के पास में वार्ड 24, 25, 26, 27 का, गांधी वाचनालय में वार्ड 28, 31,32 का कैंप लगेगा।
